Shukra Gochar: 15 फरवरी को शुक्र मीन में गोचर कर गुरु के साथ युति कर मालव्य राजयोग बनाएगा। यह 3 राशियों के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा।
Shukra-gochar-fall-15farvari-2023 |
Shukra Gochar: पारंपरिक ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह बताया गया है। इसी प्रकार गुरु को धर्म, ज्ञान और आध्यात्म का कारक माना गया है। 15 फरवरी को इन दोनों ही ग्रहों की मीन राशि में युति बनेगी। यह युति सभी राशियों के लिए शुभ रहेगी। फिर भी 3 राशियों के लिए यह जबरदस्त सौभाग्य लेकर आ रही है।
अनुसार वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र भी गोचर कर 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के प्रवेश करते ही गुरु-शुक्र की युति मालव्य राजयोग का निर्माण करेगी। मालव्य राजयोग अत्यन्त शुभ हैं तथा 3 राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा। जानिए इन 3 राशियों के बारे में
मिथुन राशि (Gemini):-
शुक्र का गोचर कर गुरु से मिलना मिथुन राशि को कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदवा सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे, घर में लग्जरी आइटम्स ला सकते हैं। व्यापारियों को बड़े मुनाफे वाले कई सौदे हाथ लगेंगे। दाम्पत्य जीवन भी अनुकूल और सुखद रहेगा।
धनु राशि (Saggitarius):-
मीन राशि में बनने वाला गुरु-शुक्र का संयोग धनु राशि के लिए कई खुशखबरियां लेकर आएगा। परिवार में किसी मांगलिक फंक्शन का आयोजन हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन या सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी बिजनेस का विस्तार करने का समय है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सरकारी नौकरी मिलने की सूचना ला सकता है। सोसायटी तथा ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, किसी प्रोजेक्ट के लिए विदेशी निवेश भी मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से धन लाभ होगा.
Tags
15 farvari shukra gochar fal 2023
Shukra Dev ka meen Rashi me gochar fal 1023
Malavya rajyog 15 farvari 2023
Shukra Dev kaa gochar meen Rashi me kab hoga
Malavya rajyog ka faal farvari 2023
Venus transit fal in February 2023
0 टिप्पणियाँ