यह भी पढ़ें:-
12 जनवरी को होगा बुधदेव का उदय इन राशियों पर मां लक्ष्मी होगी मेहरबान मिलेगा अपार धन
Shani Transit 2023: नये साल में शनि बना रहा है विपरीत राजयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ।
Shani Transit 2023: शनि अगले साल 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। यहां बननेवाले विपरीत राजयोग से जातकों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा और उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
Shani Transit 2023: आम तौर पर शनि को कष्ट देनेवाले ग्रह के रुप में देखा जाता है। इसकी दृष्टि जिस भाव पर पड़ जाए, वो भाव भी खराब हो जाता है। वहीं कुंडली में अगर शनि त्रिक भावों यानी 6, 8 या 12वें भाव में हो तो लोगों के जीवन में बहुत परेशानियां आती हैं। लेकिन शनि के गोचर में ऐसे लोगों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। दरअसल अगर शनि खराब भावों का स्वामी हो, और उसी स्थान में चला जाए तो विपरीत राजयोग बनाता है। यानी अशुभ भावों का स्वामी यदि अशुभ भाव में ही बैठे, तो ये विपरीत राजयोग बनाता है। ये राजयोग जितना ही फायदेमंद होता है। नए साल 2023 की शुरुआत में शनि ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में शनि का गोचर उन्हें जबरदस्त धनलाभ, कामयाबी और मान-सम्मान दिलाएगा। तो चलिए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं -
यह भी पढ़ें;-
29 दिसंबर को शुक्रदेव का गोचर इन 3 राशिवालों को मिलेगा अपार धन
कर्क राशि:-(Cancer rashifal2023)
कर्कराशि में आठवें भाव के स्वामी शनिदेव ही होते हैं। 17 जनवरी को शनिदेव अपने इसी भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में शनि विपरीत राजयोग बना रहे हैं, जिससे राजनीति और प्रशासन से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। उन्हें मान-सम्मान और बड़ा पद मिल सकता है। कारोबारियों को भी जबरदस्त मुनाफा होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। इस अवधि में आपकी अध्यात्म और वैराग्य में रुचि रहेगी। आप बिना किसी मोह-माया के अपना काम कर सकेंगे। लेकिन ध्यान रहे, गलत तरीके से पैसे कमाने की कोशिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस राशि के लोग विदेश यात्रा भी कर सकते हैं जहां उन्हें अच्छा पैसा कमाने में कामयाबी मिल सकती है।
कन्या राशि:- (Virgo rashifal 2023)
आपकी राशि में शनिदेव छठे भाव के स्वामी हैं और इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे विपरीत राजयोग बन रहा है। शनि के इस स्थान पर गोचर करते ही आपको पुराने कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल जाएगी। आपके दुश्मनों का बुरा समय शुरु हो जाएगा और उन्हें पराजय मिलेगी। आपको पुराने ऋण या लंबी बीमारी से भी राहत मिल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय विशेष शुभ रहेगा और उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव या कारोबार में तरक्की की संभावना भी है। लेकिन आपको ये लाभ किसी के अपनी जगह छोड़ने की वजह से मिलेगा। यानी बिना किसी ज्यादा मेहनत के आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलती दिखेगी।
धनु राशि;-(Sagittarius rashifal 2023)
धनु राशि के लिए शनिदेव उनके तीसरे घर से स्वामी होते हैं। वहीं साल के शुरुआत में इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती भी खत्म हो जाएगी। तीसरे भाव में शनि के गोचर से विपरीत राजयोग बनेगा। कुंडली का तीसरा स्थान साहस और पराक्रम का होता है। इस कारण पूरे साल आपका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ा हुआ रहेगा। आप जोखिम वाले फैसले ले सकते हैं, जिसमें आगे चलकर आपको फायदा ही होगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। आपके अबतक के रूके हुए सभी काम पूरे होंगे।
मीन राशि:-(Pisces rashifal 2023)
इस राशि के लिए शनिदेव द्वादश भाव के स्वामी हैं और उसी भाव में गोचर कर विपरीत राजयोग बना रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है। विदेशी भाषा या कल्चर से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों या अस्पताल में लंबे समय से भर्ती लोगों के लिए घर वापसी के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात या विदेश में जुड़े कारोबार या नौकरीपेशा लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। ये समय घर से दूर जाने का है, लेकिन तरक्की के रास्ते भी तभी खुलेंगे।
यह भी पढ़ें
12 जनवरी को बुधदेव का उदय इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी मेहरबान अपार धन की प्राप्ति होगी
Tags:-
Mesh rashifal 2023
Vriahabh taahifal 2023
Mithun rashifal 2023
Mark rashifal 2023
Singh rashifal 2023
Kanya rashifal 2023
Tula rashifal 2023
Vrischik rashifal 2023
Dhanu rashifal 2023
Makar rashifal 2023
Kumbh rashifal 2023
Meen rashifal 2023
Shanidev kab margi honge
Shanidev margi fal 2023
Rashifal 2023
Viparit rajyog 2023
Viparit rajyog Kya fal deta hai
Viparit rajyog kab banta hai
2023 me viparit rajyog kab hai
Disclaimers
'The authenticity or reliability of the information/content/calculations provided in this article is not guaranteed. This information has been sent to you by compiling information from various mediums/astrologers/almanacs/discourses/religious beliefs/scriptures. Our aim is only to convey information, readers or users should take it as information only. Apart from this, the responsibility of its use in any way will be of the user or reader himself.
0 टिप्पणियाँ