1 साल तक इन इन राशि वालों पर गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा, दे सकते हैं अपार धन-दौलत/Jupiter transit 2022

Jupiter-transit-12-april-2022


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति ने अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर लिया है। गुरु ग्रह का गोचर 3 राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।

guru gochar 2022, guru transit 2022

1 साल तक इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति-(Jupiter transit 12  April 2022)

Guru Planet Gochar 2022:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है और इस राशि परिवर्तन का सीधेतौर पर असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी प्रिय राशि मीन में प्रवेश कर लिया है और 22 अप्रैल 2023 तक यहीं विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह परिवर्तन शुभ फलदायी हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु बृहस्पति का गोचर 11वें स्थान में हुआ है। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं और व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय शानदार रहने वाला है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको ये समय शानदार रहने वाला है। साथ ही कोई कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप लोग एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम भाव में भ्रमण किया है। जिसे जॉब, व्यापार और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपकी  पदोन्नती के भी योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, फिल्म और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदारा रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के मुताबिक बुध और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आप लोग क पन्ना पहन सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में हुआ है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं जिन लोगों का बिजनेस खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय शानदार साबित हो सकता है।

वहीं गुरु के इस गोचर कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। वहीं गुरु बृहस्पति आपके छठे स्थान के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप लोग एक मोती रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके भाग्य में वृद्धि प्रदान करेगा।

तो दोस्तों यह था बृहस्पति के गोचर का संक्षिप्त फल इसी तरह की महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।