लिवर रहेगा जिंदगी भर मजबूत बस रोजाना इन 3 चीजों का करें सेवन / how to keep healthy and strong liver in hindi


How-to-get-healthy-and-strong-liver-at-home


    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लस्सी लिवर के लिए वरदान समान है। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। इसमें कैल्शियम प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट्स विटामिन ए विटामिन सी फोलिक एसिडमैग्नीशियम फॉस्फोरस पोटेशियम और जिंक के गुण पाए जाते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

 आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार लें, रोजाना एक्सरसाइज करें, पर्याप्त आराम करें और तनाव से दूर रहें। वहीं, सरकार द्वारा जारी कोरोना नियमों का पालन करें। इसके अलावा, बूस्टर डोज भी जरूर लें। कोरोना वायरस शरीर के प्रमुख अंगों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसके लिए शरीर के सभी अंगों का विशेष ख्याल करें। शरीर के प्रमुख अंगों में एक लिवर है, जिसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भोजन से पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित करने के लिए आवश्यक है। साथ ही लिवर शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, लिवर कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़कर ग्लूकोज बनाता है। इसके लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो देश में हर साल 10 लाख लिवर से संबंधित मामले सामने आते हैं। इसके लिए लिवर की बीमारी की गिनती दस बड़ी बीमारियों में की जाती है। अगर आप भी लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीज़ों का रोजाना सेवन करें-

लीवर। को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का सेवन करें:- home remedies to get strong liver in hindi

लस्सी -(lassi is beneficial for liver):-

  लस्सी लिवर के लिए वरदान समान है। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिडमैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो सुबह के समय भी लस्सी का सेवन कर सकते हैं।

अंगूर का सेवन हैं लाभकारी-( taking grapes to increase health of liver):-

हमारे आयुर्वेद की मानें तो अंगूर सेहत के लिए दवा है। आधुनिक हुए कई रिसर्च में दावा किया गया है कि नियमित तौर पर अंगूर के सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में अंगूर को जरूर शामिल करें।

कॉफी का सेवन करें -(taking coffeey is useful for liver cancer):-

 कॉफी पीने वाले लोगों को लिवर कैंसर का खतरा कम रहता है। इसके लिए आप रोजाना नियमित मात्रा में कॉफ़ी का सेवन कर सकते हैं। कॉफ़ी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसरजनक के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आधुनिक हुए कई रिसर्च अनुसार  व्यक्ति को दिनभर में केवल दो कप कॉफी पीनी चाहिए।

Tags:- 

How to get strong and healthy liver in hindi

Liver ko majboot banane ke raambaan gharelu nuske

Liver ko majboot banane ke raambaan gharelu ilaaj

Sharaab pine se liver kharaab hone ka gharelu ilaaj

Liver cirrhosis ke lakshan aur upaay

Liver ko majboot banane ki gharelu davaa upyog

Liver rog me angur (grapes) ka upyog

Liver rog me coffee ka upyog