कई साल बाद बन रहा पंचमहापुरुष राजयोग, इन 4 राशि वालों पर होगी धन की बरसात/panch mahapurush yog in rashiyo par hogi dhan ki barsaat

Panch-mahapurush-yog-ka-12-rashi-ka-fal


वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हुए हैं। साथ ही अभी बुध और शुक्र की भी युति वृष राशि में बनी हुई है। ज्योतिष के अनुसार यह स्थिति 30 साल बाद बन रही है। जिससे 4 राशियों की गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है।

raj yog in horoscope

बन रहा है पंचमहापुरुष राजयोग-

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 18 जून को शुक्र ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। वहीं 30 साल बाद शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं। इससे 4 राशि वालों की गोचर कुंडली में महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव से मालव्य राज बन रहा है। जिससे आपको करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समाज में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आप एक पन्ना और नीलम धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।

सिंह राशि: आपकी राशि से शश और मालव्य नाम का राजयोग बन रहा है। आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि: आपकी गोचर कुंडली में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। शश राज योग बनने से आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय प्रापर्टी में भी धनलाभ हो सकता है। इस समय व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में आपको लाभ दे सकती है। साथ ही इस समय बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप इस समय एक पुखराज धारण कर सकते हैं।

6 महीने अपनी प्रिय राशि में विराजमान रहेंगे शनिदेव; धनु, मीन सहित इन राशियों के लिए महाधन लाभ के योग

कुंभ राशि: आपकी गोचर कुंडली में दो महापुरुष राजयोग बन रहा है। जिसमें शश  और मालव्य नाम के राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे भौतिक सुख की आपको प्राप्ति होगी। इस दौरान आप वाहन और नया घर खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप नए- नए सोर्स से धन कमाएंगे। इस समय आप एक नीलम धारण कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें