नीम और हल्दी सुबह खाली पेट खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका/ Nim aur haldi khane ke 5 fayde
neem aur haldi: नीम और हल्दी दोनों का इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नीम और हल्दी खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका
neem aur haldi ke fayde: स्वस्थ रहने के लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि अगर सुबह खाली पेट हेल्दी चीजें खाई जाए, तो इससे आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे तो कई लोग खाली पेट गर्म पानी पीते हैं, कुछ लोग तरह-तरह के जूस भी लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो नीम और हल्दी का उपयोग भी सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
नीम और हल्दी का उपयोग आयर्वेदिक औषधि और घरेलू उपाय के तौर पर सदियों से किया जा रहा है। शरीर से जुड़ी कई छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए नीम और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। नीम और हल्दी में मौजूद तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं नीम और हल्दी को एक साथ खाने से शरीर को कौन-कौन (neem and turmeric benefits) से लाभ मिलते हैं। जानें आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से-
नीम के औषधीय गुण
नीम औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है, इसमें एक नहीं बल्कि अनगिनत औषधीय गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि सदियों से इसका उपयोग किया जा रहा है। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी वायरल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। साथ ही नीम विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और टैनिक एसिड का भी अच्छा सोर्स है।
Follow us to get more information
ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें
हल्दी के औषधीय गुण
नीम की तरह ही हल्दी भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हल्दी में काफी अच्छी मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही हल्दी में आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी और जिंक भी मौजूद होता है।
नीम और हल्दी खाने के फायदे (neem aur haldi ke fayde)
1. कैंसर कोशिकाओं को करे नष्ट
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह तब होता है, जब शरीर में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती रहती है। ऐसे में नीम और हल्दी का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। नीम और हल्दी में काफी अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकासन से रोकता है। नीम कैंसर उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में कारगर होता है।
2. बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करे
बैक्टीरिया और फंगस कई रोगों का कारण बनता है। लेकिन नीम और हल्दी बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। नीम और हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ते हैं। हमें हमेशा स्वस्थ रखते हैं।
3. वायरल संक्रमण से बचाव
कई लोग मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप नीम और हल्दी का एक साथ सेवन करेंगे, तो वायरल संक्रमण से आपका बचाव होगा। नीम और हल्दी में एंटी वायरल गुण होते हैं, जो वायरल संक्रमण से हमारा बचाव करते हैं।
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
सभी तरह के रोगों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना बहुत जरूरी होता है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाने के लिए आप नीम और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। इनमें मौजूद तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
5. त्वचा के लिए लाभकारी
त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ सुबह खाली पेट नीम और हल्दी का सेवन करके भी अपनी त्वचा को हमेशा के लिए जवां बनाए रख सकते हैं। नीम और हल्दी साथ में खाने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स होती है, इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।
कैसे करें नीम और हल्दी का सेवन (neem aur haldi kaise khayen)
नीम और हल्दी के सेवन के लिए आप एक गिलास हल्का गर्म पानी लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा नीम की पत्तियों का रस डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। लेकिन सिर्फ नीम और हल्दी का सेवन करना अधिक लाभकारी माना जाता है। इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
भले ही आयुर्वेद में नीम और हल्दी का उपयोग रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन इस मिश्रण को लेने से पहले आप आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Tags:- haldi aur neem khane ke fayde kya hai
Haldi air neem ke fayde bataye
Khali pet neem aur haidi khane ke fayde
5 Benefits of neem and termeric in hindi
Neem ke fayde bataye
Haldi ke 5 fayde
5 Benefits of termeric in hindi
Cancer ke lakshan aur upaay
Cancer ka ayurvedic aushadhi upaay
0 टिप्पणियाँ