कई साल बाद बुध-शुक्र बना रहे हैं महा राजयोग इन तीन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ/Mahapurush,Malavya rajyog in horoscope

Singh-rashi-vrishabh-rashi-kumbh-rashi-rashifal-in-july-2022


30 साल बाद बुध- शुक्र की युति से बना महा राजयोग, इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक बुध और शुक्र की युति वृष राशि में बनी हुई है। जिससे 3 राशियों की गोचर कुंडली में राजयोग बना हुआ है। Raj yog in kundli, raj yog in horoscope

दोस्तों, ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 18 जून को शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि वृष में गोचर कर लिया है, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष के मुताबिक बुध ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। वहीं 30 साल बाद शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं। इससे 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में जबरदस्त महापुरुष राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं जिनको इस महा राजयोग-का बहुत ही बढ़िया फल  मिलने वाला है।

वृष राशि:(Taurus)  राजयोग बनने से आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से दो महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। एक तो लग्न भाव से मालव्य राज बन रहा है। जिससे आपको करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही इस दौरान समाज में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आप एक पन्ना और नीलम धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

सिंह राशि: (Leo) आप लोगों की राशि से शश और मालव्य नाम के राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस दौरान आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। शेयर बाजार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही लाइफ पार्टनर के माध्यम से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए समय बेहतर है। लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आप लोग एक माणिक्य रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित होगा।

कुंभ राशि: (Aquarius) आपकी गोचर कुंडली से दो महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। जो शश और मालव्य नाम  हैं। जिनको ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय आप वाहन और नया घर खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय कारोबार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं इस समय आप नए- नए माध्यम से धन कमाने में सफल होंगे। इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप एक नीलम रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

Tags:-
Mahapurush rajyog in horoscope in hindi
Kumbh Rashi Maharajyog in July 2022
Singh Rashi Maharajyog in July in 2022
Vrishabh Rashi Maharajyog in July 2022
Panchmahapurush rajyog in horoscope in 2022

ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें