Vedic Astrology - Horoscope - Online Kundl

कन्या मासिक राशिफल फरवरी 2023 -  Virgo monthly horoscope February 2023

कन्या-राशि+मासिक-राशिफल-फरवरी-2023
Kanya-rashi-masik-rashifal-february-2023



Virgo horoscope February, 2023

कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है और इसका स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है। इस राशि में जन्मे जातक आमतौर पर बुद्धिमान होते हैं। इनकी विश्लेषणात्मक क्षमता अच्छी होती है। यही वजह है कि ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। कन्या राशि के जो लोग व्यवसाय करने में रुचि रखते हैं, वे ज़्यादातर सफल होते हैं।

कन्या मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपके लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी साबित होगा क्योंकि ग्रहों स्थिति ज़्यादा अनुकूल नहीं है। इस महीने छठे भाव में शनि की स्थिति, आपके करियर और आर्थिक जीवन के लिए अच्छी साबित होगी। हालांकि शनि की धीमी चाल के कारण आपको परिणाम भी धीरे-धीरे ही प्राप्त होंगे। छठे भाव में बुध के साथ सूर्य की स्थिति, आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण आँख और पेट से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं कि फरवरी का यह महीना कन्या राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन, करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और प्रेम जीवन आदि में क्या-क्या बदलाव लेकर आने वाला है।

कार्यक्षेत्र

ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमे फालों करें

करियर के लिहाज से देखा जाए तो आमतौर पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि शनि छठे भाव में स्थित है। इसके कारण काम में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। लेकिन महीने के पहले भाग में सूर्य आपके छठे भाव में बुध के साथ स्थित होगा, जिसके कारण आपको कुछ समस्याओं जैसे कि काम में बाधा और नौकरी में दबाव आदि का सामना करना पड़ सकता है। आठवें भाव में राहु और दूसरे भाव में केतु स्थित होने के कारण, आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सातवें भाव में बृहस्पति की स्थिति और चंद्र राशि पर इसकी दृष्टि पड़ने की वजह से, आप अपने करियर में आने वाली समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे।

यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो यह महीना आपके लिए औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा क्योंकि राहु-केतु की स्थिति अनुकूल नहीं है। इसके कारण हो सकता है कि आपको ज़्यादा लाभ न हो या नुकसान हो जाए। हालांकि बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के कारण आप अपने व्यवसाय में आने वाली समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे।

आर्थिक

आर्थिक रूप से देखा जाए तो महीने के पहले भाग में आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 15 फरवरी तक आपको ऋण लेना पड़ सकता है क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी शुक्र आपके छठे भाव में सूर्य के साथ स्थित होंगे। 15 फरवरी के बाद शुक्र सातवें भाव में गोचर करेगा और गुरु पहले से ही सातवें भाव में विराजमान होंगे, जिसके फलस्वरूप आपकी आय का प्रवाह अच्छा होगा और आप धन की बचत करने में सक्षम भी होंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस महीने की 15 तारीख के बाद आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से, आठवें भाव में राहु स्थित होने के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान पर ध्यान दें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इसके अलावा सूर्य की छठे भाव में स्थिति आपके लिए वरदान साबित होगी। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

प्रेम व वैवाहिक

इस महीने शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। राहु और केतु की और दूसरे और आठवें भाव में प्रतिकूल स्थिति के कारण, जो लोग प्रेम संबंध में हैं और जो वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कुछ समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। महीने के दूसरे भाग से शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करेगा, जिसके परिणामस्वरूप आपके प्रेम जीवन में मधुरता आने के योग बनेंगे। यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं तो 15 फरवरी के बाद समय फलदायी सिद्ध होगा। साथ ही बृहस्पति की अनुकूल स्थिति और आपकी चंद्र राशि पर इसकी दृष्टि पड़ने के कारण, आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियों की बौछार होगी।

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने दूसरे और आठवें भाव में राहु और केतु की स्थिति के कारण आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही वृषभ राशि में मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिसके कारण आपके परिवार में कलह हो सकती है। विशेष रूप से महीने के पहले भाग में आपके संबंध अपने भाई-बहनों के साथ बहुत अच्छे न रहने की आशंका है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान गुस्सा करने से बचें। 15 फरवरी के बाद बृहस्पति की अनुकूल स्थिति और आपकी चंद्र राशि पर इसकी दृष्टि पड़ने से आपकी पारिवारिक समस्याओं में सुधार संभव होगा और आपके घर का माहौल बेहतर होने लगेगा।

उपाय

विशेष रूप से मंगलवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

प्रतिदिन 108 बार " ॐ राहवे नमः" का जाप करें।

राहु के लिए मंगलवार के दिन यज्ञ-हवन करें।


यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए आपके जन्म की तारीख और समय कमेंट में लिखे।

Tags:-

Kanya masik rashifal February 2023

Kanya rashifal February 2023

Virgo monthly horoscope February 2023