अजवायन के जबरदस्त फायदे:-

Pet-ki-charbi-baalo-ke-rog-ka-upaay


 दोस्तों महिला हो या पुरुष हो  उनके लिए अजवाइन का काढा पीना बहुत ही फायदेमंद होता हैं आज हम आपको बहुत सारी बिमारियों में अजवाइन का उपयोग बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे की अजवायन का काढा आपको कीस तरह से तैयार करना है
 दोस्तों अजवाइन का पानी बच्चों से लेकर बुढे आदमी तक  बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप इसका सही रूप से और सही मात्रा में उपयोग करते हैं तो इसका सौ प्रतिशत लाभ आपको मिलना ही मिलना है। तो दोस्तों चलिए जानते हैं अजवायन का काढा पीने के फायदे और इस काढे को बनाने का तरीका।

दोस्तों हर रसोई में कई ऐसे बहुत सारी आयुर्वेदिक औषधिया मौजूद हैं, जिनके सेवन से हमारे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसी ही एक चमत्कारी औषधि है अजवायन। आप सभी भलीभांति जानते हैं कि अजवाइन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कितना उपयोगी है। वही इसका काढा भी हमारे शरीर को कई बिमारियों से दूर रख सकता है। यह अजवायन पुरुष महिला और बालकों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं।   अजवाइन के पानी के काढे में एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटिन्स, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, और Vitamin B समुह के की विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। इसीलिए यह सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद है। तों आज हम आपको इसके बहुत ही जबरदस्त फायदों के बारे में बताएंगे यदि आप भी हमारे बताएं हुए तरीकों से अजवाइन के काढ़े  का सेवन करते हैं तो इससे आपको कीतने फायदे हो सकते हैं। साथ ही अजवाइन का काढा  बनाने के बारे में भी जानेंगे।  

1) महिलाओं

में मासीक धर्म की पीडा(Dysmenorrhea, amenorrhea oligomenorrhea):-

दोस्तों बहुत सारी महिलाओं को मासीक धर्म के समय काफी दर्द का सामना करना पड़ता हैं, जैसे के मासीक धर्म समय पर ना आना,खुलकर ना आना,मासीक धर्म के दौरान भयंकर पीडा होना । ऐसे में अजवाइन का काढा महिलाओं को बहुत ही फायदेमंद हो सकता हैं।यदि महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से मासीक धर्म पिडायुक्त हो रहा हैं तों भी अजवायन का काढा उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं इससे हार्मोंस संतुलित होकर पिरीयड नॉर्मल होने में मदद मिलती हैं।

2 - त्वचा की समस्या को रखें दूर

अजवाइन के काढे में बहुत सारे एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जिससे हर प्रकार का बैक्टेरियल और फंगल इन्फेक्शन दूर होता हैं। साथ ही त्वचा का रंग भी निखरता है । इसके साथ ही इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह शरीर की अंदरूनी और बाहरी सुजन को भी ठीक करता है।

3 - बालों की हर समस्या ठीक होगी:-(Hair problems)

बालों की हर प्रकार की समस्या को ठीक करने के लिए  अजवाइन का काढा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज कल हर कोई बालों की समस्या से परेशान हैं जैसे बालों में डैंड्रफ होना, थोड़ी सी कंघी के इस्तेमाल से ही बाल गुच्छों में टुटना ,दो मुंहे बाल निकलना,असमय बालों का सफेद होना आदि बालों से संबंधित कई  परेशानियों अगर आप झुझ रहै हैं तो अजवायन का काढा आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।

4 - स्तनपान कराने वाली महिलाए( Lactating mother):-

दोस्तों कुछ माता बहनों में प्रसव  के बाद स्तनों में ठीक तरह से दूध नहीं उतरता है, जिसके कारण माता बहनें चाहकर भी अपने शिशु को भी भरपूर पोषण नही दे पाती हैं। ऐसे में अजवायन का काढा उन सभी माता बहनों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता हैं। अगर वे सुबह-शाम अजवायन का काढा लेती हैं तो निश्चित ही उनमें काफी मात्रा में दुध उतरने लगेगा और इससे शिशु का पोषण भी ठीक तरह से होने लगेगा।

5 - भयंकर जोड़ों का दर्द;-(Joint pain):-

 दोस्तों हमारी जितनी भी वात के लिए आयुर्वेदिक औषधियां हैं उन सभी में अजवायन का उपयोग निश्चित रूप से होता है। अजवायन में एक उडनशिल तत्व पाया जाता हैं जिसे थायमॉल(Thymol) कहा जाता हैं। जो की सभी प्रकार के वात रोगों में बहुत ही फायदेमंद होता हैं।बढ़ती उम्र में  जोड़ों का दर्द या जोड़ों की सुजन, आमवात (Arthritis)  गठिया (Gout) आदि रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए अजवायन का काढा बहुत ही फायदेमंद हो सकता हैं।  अजवाइन में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह हर प्रकार के वात रोगों में बहुत ही बढ़िया औषधि है।

6 - वजन घटाने के लिएं (To Decrease over weight):-

दोस्तों आज कल के गलत खान-पान,और व्यायाम की कमी के कारण बहुत सारे लोग अपने बड़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान हैं। ना जाने ऐसे में वे क्या क्या सेवन कर रहे हैं अपने मोटापे को कम करने के लिए।तो ऐसे लोगों के लिए अजवायन का काढा बहुत ही फायदेमंद हो सकता हैं। अजवायन में आमपाचक गुण काफी मात्रा में होने की वजह से यह खाएं हुएं भोजन को ठीक तरह से पचाता है और शरीर की अधिक फैट को कम करता हैं।अगर कीसी महिला में प्रसव वजन काफी बढ गया है तो अजवायन उनके लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। अजवाइन के काढे का सेवन करने से शरीर की बढी हुई अतिरिक्त चर्बी भी दूर होने में मदद मिलती हैं।

7 - सुखी, गीली खांसी और श्वास के रोग(For dry,wet cough and asthma):-

दोस्तों सभी प्रकार की सुखी और गीली खांसी में साथ ही श्वास यानी दमा के लोगों में भी अजवायन का सेवन करने से काफी लाभ मिलता हैं इसमें पाएं जाने वाले एंटीअस्थमैटीक और एक्सपेक्टोरंट तत्व की वजह से यह हर प्रकार की सुखी और गीली खांसी को साथ ही श्वास रोग को ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इससे सारा कफ निकालने में मदद मिलती हैं।

8 - पेट के रोगों में (to increase appetite):-

 दोस्तों जो लोग पेट की समस्या से परेशान हैं,पेट में दर्द होता है,खाया हुआ भोजन ठिक तरह से पाचन नहीं होता है तो उनके लीएं भी अजवायन का काढा बहुत ही फायदेमंद हो सकता हैं।इससे पाचन शक्ती बढ़ती हैं और भुख खुलकर लगती हैं।  

अजवाइन का काढा बनाने का तरीका:-

तो दोस्तों उपर लिखी सभी बिमारियों को ठीक करने के लिए आपकों अजवायन का काढा कीस तरह से तैयार करना है इसके बारे में जानकारी देंगे।
 सबसे पहले दो सौ ग्राम पानी लेकर उसमें पांच ग्राम अजवायन के बिज डालकर उबालें।  जब पचास ग्राम पानी शेष रहें तब इसे उतार कर  इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर इसे छान लें।अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसका सुबह-शामन सेवन करें इससे अजवायन के सभी लाभ आपको मिलेंगे।