वृषभ राशिफल मई 2021

Vrishabh-rashifal-may-2021


नमस्कार दोस्तों आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है।

दोस्तों आज हम बात करेंगे की वृषभ राशि वालों के लिए मई का महिना कीस तरह से फल देने वाला है। ईस महीने में आपका शैक्षणिक, कार्यक्षेत्र,लाभ और स्वास्थ्य किस प्रकार रहने वाला है इसके बारे में संक्षिप्त में हम जानकारी देने वाले हैं।

दोस्तों राशिफल शुरू करने से पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि यह राशिफल आपके लग्न कुंडली पर आधारित होगा और ईस महीने के सभी ग्रहों के गोचर के अच्छे या बुरे फल आपको तभी पूर्ण रूप से प्राप्त होंगे अगर आपकी कुंडली में भी ईस समय ईन्ही ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा चल रही हैं तो कृपया आप ईस बात को समझने की कोशिश करें।

अपनी कुंडली का विवेचन आप कीसी पंडीत से अवश्य करें या फिर अपने जन्म की तारीख समय और ठिकान कमेंट में लिखे हम आपकी कुंडली का संक्षीप्त में विवेचन करेंगे और आपको बतायेंगे की ईस समय आपकी कुंडली में किस ग्रह की महादशा और अंतर्दशा चल रही हैं और आपके लिए कौन-सा ग्रह शुभ और अशुभ फल देने वाला है।

तो दोस्तों चलीए जानते हैं मई महीने का संक्षीप्त राशिफल:-

शैक्षणिक:-

छात्रों के लिए मई का महीना बहुतायत रुप से सफल रहेगा। बुद्धि के देवता बुध आपके लग्न में होने के कारण आपके ज्ञान में काफी वृद्धि होगी। टेक्नोलॉजी संबंधित क्षेत्रों में आप मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। फीर भी बुध देव के साथ राहु देव की उपस्थिति आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगी। इसीलिए अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आपके लाभ के स्वामी बृहस्पति दशम भाव में स्थित होने के कारण शासकीय क्षेत्रों में लाभ और छोटी मोटी नौकरी के योग बन सकते हैं।

कार्यक्षेत्र:-

 ईस महीने में आप अपने कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपका काम करने का ढंग और आपका विशेष ज्ञान की हर कोई प्रशंसा करेगा। आपके सिनीयर्स और आपका बॉस आपके कार्य से प्रभावित हो सकता हैं। और यही आपके प्रमोशन के लिए ठीक समय रहेगा।

अपने बिजनेस में भी आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता हैं। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य को सफल करने का योग जरूर बन सकता हैं। आपके पिता का जरूरी सहयोग प्राप्त होने से कार्य अधिक आसानी से बन सकते हैं। ईस समय आपको बिजनेस बढ़ाने हेतु यात्रा भी करनी पड सकती हैं।

पैसा और लाभ:-

ईस महीने में आपके लाभ की स्थिति में चढ़ाव उतार आ सकता हैं। महीने के शुरू में खर्चों में वृद्धि हो सकती हैं। फीर भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। ईस महीने आपको विशेषकर प्रशासकीय कार्यों से जरूरी लाभ मील सकता हैं। अगर आप एजंट के रूप में प्रशासकीय क्षेत्र में है तो लाभ अधिक हो सकता हैं। अन्य व्यक्ति के कार्य करने में मदद करेंगे तों लाभ में वृद्धि हो सकती हैं। बिजनेस से भी लाभ संभव है। महीने के मध्य के बाद अपने जीवन साथी और बिजनेस पार्टनर से लाभ हो सकता हैं। साथ ही जमा-पूंजी में वृद्धि के योग बन सकते हैं।

पारिवारिक और प्रेम जीवन:-

परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती हैं । इसीलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और छोटी छोटी बातों को वहीं पर सुलझाने की कोशिश करें तो ठीक रहेगा। बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि आपके परिवार भाव पर पड़ने के कारण परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। तथा इसके लिए यात्राएं भी कर सकते हैं। महीने के शुरू में अपने जीवन साथी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं । लेकिन पहले सप्ताह के बाद से शुक्रदेव के कारण स्थीती मे सुधार आयेगा। लव लाइफ में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। क्यों की मंगल देव की दृष्टि से दोनों पक्षों में वाद-विवाद बढ़ने की संभावना है। इसीलिए हर कार्य सोच समझकर ही करें और सही निर्णय लें। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी ना करें। और सही समय का इंतजार करें।

स्वास्थ्य:-

 महीने की शुरुआत में आपके लग्नेश शुक्र देव स्वंयं द्वादश भाव में स्थित होंगे इसके कारण आपके स्वास्थ्य में बदलाव आ सकता हैं। रात देर तक जागना ठीक नहीं होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। क्यों की सुर्य देव आपके द्वादश भाव में स्थित होने के कारण माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल के खर्चों में वृद्धि हो सकती हैं। महीने के आखीर में सुर्यदेव राहु के साथ ग्रहण योग बनायेंगे ईसके कारण आपका मानसिक संतुलन बिघड सकता हैं। तथा पेशाब संबंधित या तान तनाव में वृद्धि हो सकती हैं।

ईस महीने के उपाय:-

हनूमान चालीसा का पाठ नित्य प्रति सुबह एक बार करें

लाल कनेर के फूलों की माला हनुमान जी को अर्पित करें।

तो दोस्तों ये था वृषभ राशि वालों के लिए मई महीने का संक्षीप्त राशिफल अगर आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट में जरूर लीखे हम आपकी कमेंट का जवाब जरूर देंगे।

धनु राशि मासीक राशिफल मई 2021

लु लगने के 10 घरेलू उपाय