पेट की गैस, अपचन को दुर करने के  उपाय
Pet-ki-gas-ka-ilaaj

 नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है।

दोस्तों आजकल बहुत सारे लोगों में पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।

क्यों की आजकल लोगों में खाने पीने का ढंग पुर्ण रूप से बदल गया है। आजकी ईस बिझी लाईफ में लोग इतने खो गयें हैं की अपने स्वास्थ्य पर भी उनका ध्यान नहीं रहा है।

ईसीके कारण कयी प्रकार की पेट संबंधित समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रहा है।और ईसके जीम्ममेदार खुद हम हैं।अगर हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो हमें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।

तों दोस्तों आज हम आपको पेट संबंधित समस्याएं जैसे के पेट में गैस बनना पेट में सदा भारीपन महसूस होना तथा अपचन जैसे समस्याओं से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बतायेंगे जीनको आजमाकर आप अपने पेट को काफी हद तक स्वस्थ रख पायेंगे।

तों दोस्तों चलीए उपायों को जानते हैं।

 25 ग्राम अजवाइन और इतना ही मात्रा में काला नमक लेकर दोनों को अलग-अलग कुट पिसकर छानकर आपस में मीलाकर रखें इसमें से एक चम्मच पावडर सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की गैस, अपचन, पेट का फुलना, आदि में लाभ मिलता हैं।

 20 ग्राम सौंठ को लेकर उसका कपडछन चुर्ण बनाकर रखें इसमें से 2-2 ग्राम चूर्ण को सुबह शाम भोजन के बाद पानी के साथ लेने से खाया हुआ भोजन ठीक तरह से पाचन होता हैं और पेट साफ़ रहता हैं।

 भोजन के बाद अगर पेट में गैस बनती हैं या भोजन का सही रूप से पाचन ना होने के कारण बार बार शौच के लिए जाना पड़ता हैं तो सौंफ 40 ग्राम लेकर ईसमे से आधी सौंफ को यानी 20 ग्राम सौंफ को थोड़ा थोड़ा भुन ले और इसका चुर्ण बनाये अब बाकी रही 20 ग्राम सौंफ को बिना भुने ही कुटपीस कर उसका भी चुर्ण बनाये और ईन दोनों चुर्ण को आप आपस में मीलादे अब इसमें 40 मीश्री का चूर्ण मिलाकर किसी बंद डीब्बे में सुरक्षित रखें । ईस चुर्ण को सुबह शाम भोजन के बाद एक-एक चम्मच पानी के साथ लेने से अपचन, गैस,दुर होती हैं और बार बार शौच आना भी बंद होता है।

 दोनों समय के भोजन के बाद नींबू का रस 5 मीली लेकर उसमें थोडा सा अजवायन और थोडा सा काला नमक मिलाकर सेवन करने से पेट की वायु का शमन होकर खाया हुआ भोजन ठीक तरह से पाचन होता हैं, पेट की गैस,पेट का भारीपन,तथा पेट का शुल ईससे ठिक होता हैं।

 भोजन करते समय पहले दो तीन निवालों के साथ दो तीन लहसुन की कलीया खाएं ईससे पेट की गैस, पेट का वायु, दुर होकर पेट हमेशा साफ रहता हैं।

अगर किसी व्यक्ति को  गैस बनने के कारण दिन भर डकारें आती हैं। पेट से गडगड जैसी आवाज आती हैं तो एलोवेरा का जूस दस दस मीली सुबह शाम भोजन के बाद लेने से पेट की गैस, और पेट का गुल्म, ठीक होता हैं और डकारें आना बंद होता हैं।

दोनों समय के भोजन के बाद एक एक ग्राम कालीमिर्च का चूर्ण सेवन करने से खाया हुआ भोजन सुचारू रूप से पाचन होता हैं और पेट में गैस भी नहीं बनती हैं।

भोजन करते समय पहले निवालें के साथ घी में भुनी हुई हींग का चूर्ण एक दो ग्राम तक लेने से पेट में गैस का बनना बंद होता हैं और खाना भी आसानी से पाचन होता हैं।

भोजन के बाद मीठे निम की पत्तीयों का रस लगभग दस ग्राम की मात्रा में पीने से भोजन सही रूप से पाचन होकर पेट में गैस बनना ठीक होता हैं।

दोनों समय के भोजन के बाद एक एक लौंग मुह में रखकर चूसने से पेट में गैस का बनना तथा एसीडिटी के कारण पेट हमेशा फुला रहना आदि में लाभ मिलता हैं।

 एक कप पानी लेकर उसमें  खाने का सोडा दो तीन ग्राम, और थोडा सा निंबू का रस डाल दें। दो मिनट रुक जाएं फीर इस मीश्रण को पी लें इससे पेट का हमेशा फुला रहना, पेट की गैस, अपचन और बढी हुई एसीडिटी तुरंत ही ठीक हो जाती हैं।

भोजन के बाद अदरक का रस पांच ग्राम शहद पांच ग्राम में मिलाकर पीने से हाजमा ठीक होता हैं और पेट की गैस और पेट का फुलना आदि ठीक होता हैं।

जीरा बिस ग्राम और मिश्री बिस ग्राम दोनों को अच्छी तरह से कुट पिसकर चुर्ण बनाएं इस चुर्ण में से दो तीन ग्राम चूर्ण को पानी के साथ भोजन के बाद लेने से पेट की गैस और पेट का फुलना ठीक होता हैं।

आपके प्रश्न हमारे उत्तर

बहुत ज्यादा गैस बनने पर क्या करें?

उत्तर- अगर पेट में बहुत ज्यादा मात्रा में गैस बनी है तो उपवास करें इससे पाचन क्रिया ठीक होती हैं। गैस कम होने के बाद भी केवल हल्का भोजन करें। साथ ही दो ग्राम अजवाइन और दो ग्राम काला नमक मिलाकर थोडे थोडे समय के बाद सेवन करें। इससे गैस पुर्ण रूप से ठीक हो जाएगी।

पेट का फुलना केसे ठीक होगा?

अगर पेट फुल गया हों तो सबसे बेहतर होगा लंघन करना। जब तक पेट फुला हुआ हो तब तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। एक दो ग्राम भुने हुए हिंग का चूर्ण दो दो घंटे बाद सेवन करते रहें। इससे फुला हुआ पेट जल्द ही उतर जाता हैं।

गैस की टेबलेट कौनसी है?

उत्तर- वैसे तो मार्केट में गैस को ठीक करने के लिए बहुत सारी टेबलेट्स मील जाती हैं हम आपको कुछ आयुर्वेदिक टेबलेट्स के नाम बतायेंगे - गैसहर टेबलेट, गैसेक्स टेबलेट आदि इसका उपयोग करके आप गैस को ठीक कर सकते हैं।

तों दोस्तों ये थे कुछ पेट को स्वस्थ रखने के उपाय तों आप भी ईसका उपयोग करके अपने पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

दोस्तों अगर आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट में जरूर लीखे हम आपकी कमेंट का जवाब जरूर देंगे।