सींह राशि राशिफल अप्रैल 2021
Leo-monthly-horoscope-april-2021

नमस्कार दोस्तों आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है।

दोस्तों आज हम बात करेंगे की सींह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कीस तरह से फल प्रदान करेगा आपको क्या लाभ मिलेगा और आपको क्या सावधानियां रखनी है और साथ में हम कुछ उपाय भी बतायेंगे जीसको करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
दोस्तों यह राशिफल आपके लग्न कुंडली पर आधारित होगा और ईस महीने में ग्रहों के गोचर के अच्छे या बुरे फल आपको तभी प्राप्त होंगे अगर ईस समय आपकी कुंडली में भी ईन्ही ग्रहों की महादशा या अंतर्दशा चल रही हैं।

  दोस्तों सींह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे तथा कार्यों में कुशल नेतृत्व करने वाले होते हैं ईनके चेहरे से ही ईनके कार्यप्रणाली का पता चल जाता है।

अप्रैल राशिफल:-

स्वास्थ्य: 

ईस महीने में आपके स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्यों की आपके षष्ठम भाव में शनीदेव और बृहस्पति बैठे हुए हैं, और आपके लग्नेश सुर्य देव शुक्र देव के साथ अष्टम भाव में स्थित है ईस कारण आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। ईस में महीने के आखिर में जब आपके लग्नेश सुर्य देव आपके भाग्य भाव में जायेंगे तब जाकर आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा इसीलिए आप अपनी खान-पान पर विशेष ध्यान रखें ज्यादा ठंडी , तैलीय, और भारी आहार का सेवन कम ही करें, अन्यथा आंतो से संबंधित या पेट के संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपना वाहन संभलकर चलायेंगे।

व्यापार और पैसा:

 आपके व्यापार के लिए अप्रैल का महीना शुरुआत में चढाव- उतार निर्माण कर सकता है। क्यों की आपके भाग्य के स्वामी मंगल देव ईस समय राहु देव के साथ युती करके आपके कर्म स्थान में स्थित होंगे और वहांपर वे राहु देव के साथ अंगारक योग बनायेंगे ईसके कारण कार्य स्थल पर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में लाभ की कमी उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही राहु देव की पांचवीं दृष्टि आपके कुटुंब स्थान पर पड़ने के कारण कुटुंब में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राहु देव की सातवीं दृष्टि आपके सुख भाव पर पड़ने के कारण सुख में कमी तथा परिवार से दूर रहने के योग भी बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। राहु देव की नौवीं दृष्टि आपके षष्ठम भाव पर पड़ने के कारण आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्जा भी ले सकते हैं।  7 अप्रैल के बाद बृहस्पति आपके व्यापार में वृद्धि करना प्रारंभ करेंगे। 14 मार्च के बाद मंगल आपके एकादश भाव में स्थित होंगे और ईस समय आपके लाभ मे फिर से वृद्धि करेंगे। 

पारिवारिक जीवन:

ईस महीने के शुरू में आपका पारीवारीक जीवन थोड़ा सा परेशानी से भरा हो सकता है। क्यों की आपके कुटुंब भाव के स्वामी बुध देव ईस बार शुक्र देव और सुर्य देव के साथ अष्टम भाव में स्थित होंगे साथ ही षष्ठम में बैठे बृहस्पति की नौवीं दृष्टि आपके कुटुंब भाव पर पड रही हैं और राहू देव और मंगल देव की दृष्टि आपके सुख भाव पर पड़ने के कारण कुटुंब में वाद-विवाद की स्थिति बनना आम है इसीलिए ईस समय आप संयम से काम ले । 11 अप्रैल के बाद कुटुंब में फिर से प्रेम बढ़ेगा।  14 अप्रैल के बाद  अपने ससुराल से भी लाभ मिलने के संयोग बनते दिख रहे हैं।
उपाय:
ईस महीने में आप महामृत्युंजय मंत्र का नित्य प्रति 11 माला जाप करें या फिर रूद्राध्याय का पाठ अवश्य करें ।