हथेली देखकर भविष्यवाणी करें भाग - 2
Hast-rekha-gyan

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है।

दोस्तों ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र यह कोई साधारण शास्त्र नहीं है बल्कि यह हमें उस परमपिता परमात्मा से प्राप्त हुआं ज्ञान का अमृत ह ऋषभ। जीस प्रकार हमारा सायंस चमत्कार दिखाता है ठीक उसी प्रकार अगर हम भी ज्योतिष शास्त्र का सुक्ष्म रूप से अभ्यास करते हैं तो ईसके चमत्कार आपको दृष्टीगोचर होंगे ही इसमें कोई संदेह नहीं है। 

कयी भविष्यकार ईसे कला का नाम भी देते हैं और यह काफी हद तक सही भी है। क्यों की हम ज्योतिष के सहारे तब भविष्यवाणी कर सकते हैं जब हम हमारे अंदर छिपी कला का पुरी तरह से उपयोग करते हैं कुंडली में स्थित ग्रह, राशीयां,ग्रहों के विभिन्न प्रकार के बनने वाले योग, तथा ग्रहों की दृष्टीयां, ग्रहों का उच्च और निच होना, आदि सभी प्रकार की सुक्ष्म बातों को ध्यान में रखते हुए सटिक फलादेश करना यह एक कला ही तो हैं।

इसीलिए भविष्यकर्ता को सही समय पर अपनी कला का उपयोग करना भी जरूरी होता हैं।

हस्तरेखा शास्त्र में आपको अपनी एकाग्रता और कला दोनों का होना अनिवार्य हैं क्यों की जब आप अपनी एकाग्रता को बनाएं रखेंगे तभी एक एक सुक्ष्म से सुक्ष्म बिंदु को आप पढ सकेंगे।

तो दोस्तों आज हम बात करते हैं हाथों के आकार के बारे में की कीस तरह का हाथ क्या फल देने में सक्षम होता हैं।

 हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों के आकार को पांच  प्रकार में बांटा गया है।

1) अत्यधीक लंबा हाथ:-
2) लंबा हाथ:-
3) सामान्य हाथ:-
4) छोटा हाथ:-
5) अत्यधिक छोटा हाथ:-

 अत्यधिक लंबा हाथ:-

 1) अत्याधिक लंबे हाथ वाले व्यक्ति अती भावुक होते हैं तथा वे सदा अपनी कल्पना में खोएं रहते हैं। यह कमजोर मन के और जल्द ही भावनाओं में बह जाते हैं। अनुकुल परीस्थीतीयों में अपना धिरज जल्द ही खो बैठते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी होती हैं।

 2) लंबा हाथ:- 

ऐसे व्यक्ति मन के दृढ होते हैं, अनुकुल परीस्थीतीयों में भी अपने धैर्य को बनाएं रखतें हैं। कीसी भी कठीन से कठीन कार्य को करने में सफल होते हैं। अपने जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखतें हैं।

 3) सामान्य हाथ:-

 ऐसे हाथ वाले व्यक्ति के बारे में यह कहना बिल्कुल मुनासीफ होगा जैसा हाथ वैसा ही जीवन, ऐसे व्यक्ति भौतिक सुखों की कामना करने वाले, अपने तर्क का उपयोग करके कार्य को सफल वाले होते हैं। जैसी परीस्थीती हैं उसी के अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं। अपने परिवार को हमेशा खुश रखने में हमेशा लगे रहते हैं। ईनका जीवन संघर्षों से भरा होने के बावजूद भी ये सफल होते हैं।

 4) छोटा हाथ:-

ऐसे व्यक्ति मेहनत कम और सपने ज्यादा देखने वाले होते हैं। इनमें फु्र्ती की कमी सदैव छलकती हैं, हर कार्य को शॉर्टकट में करने की कोशिश करते हैं। अपने आलस्य के कारण कीसी भी कार्य को करने में सफल नहीं होते हैं। ये बातें बहुत बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन बिना किसी फायदे के।ईनको गुस्सा बहुत जल्द आता हैं और कुछ भी कह देते हैं लेकिन बाद में पछताना पड़ता हैं।

 5) अत्यधिक छोटा हाथ:-

 ऐसे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और विश्वास कम ही प्राप्त होता हैं। छोटी छोटी बातों पर संदेह व्यक्त करते हैं और ईसी कारण अपने परिवार के साथ भी ईनके संबंधों में तनाव आता रहता हैं। ज्यादातर ऐसे व्यक्ति झगड़ालू स्वभाव के होते हैं छोटी-छोटी बातों का भी ये पर्वत बना लेते हैं। ईसीके कारण अपने जीवन को सफल बनाने में नाकाम रहते हैं। अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए कीसी को धोका देना और विश्वासघात करना ईनके लिए कोई बडी बात नहीं। 

तो दोस्तों ये थी हाथों के आकार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें अब हम बात करेंगे की हाथों की अलग-अलग प्रकृति के अनुसार कौन कौन से फल देखें जा सकते हैं।

नरम हाथ:-

ऐसे हाथ वाले व्यक्ति चांद को छूने के सपने देखते रहते हैं।कभी कभी अपने सपनों में वे इतने खो जाते हैं की अपने आप को भी भुल जाते हैं। ईनका मन सदा दुविधाओं से भरा हुआ रहता हैं इसके कारण वे कोई भी निर्णय शिघ्रता से नहीं ले सकते हैं। ये मन के भोले तथा कोमल स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद करने में सदा तत्पर रहते हैं। ईनकी बोली भी मीठी होती हैं और ईसीके कारण ईनकी ओर हर कोई आकर्षीत होता हैं।

ढिला नरम हाथ:-

ऐसे व्यक्ति अतिशय चालाक और अपना मतलब निकालने में काफी माहिर होते हैं। दुष्कर्मों के लिए भी सदा तत्पर रहते हैं।यह कभी किसी का विश्वास जीतने में सफल नहीं होते हैं। और अपने स्वार्थ के लिए किसी के साथ भी विश्वासघात करने में कभी पिछे नहीं हटते हैं।

सख्त हाथ:-

ऐसे हाथ वाले व्यक्ति औरों की अपेक्षा अधिक कठोर होते हैं।ईनको संघर्ष करना पसंद होता हैं। ऐसे लोग लंबी प्रेम कहानी को पसंद नहीं करते परंतु धोका भी नहीं देते हैं।जीवन में आने वाले हर प्रकार की परेशानीयोंका सामना पुर्ण आत्मविश्वास के साथ करते हैं। ये छोटी छोटी बातों पर कभी निराश नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति का पारिवारिक जीवन विशेष सुखप्रद नहीं होता हैं।

अती सख्थ हाथ:-

ऐसे व्यक्ति ज्यादातर मानसिक रूप से असंतुलीत होते हैं विलक्षण मनोवृत्ति के कारण ये किसी पर अत्याचार भी कर सकते हैं। ये अधिक ईर्ष्यालु होने के कारण दुसरों की भलाई ईनको सहन नहीं होती हैं। दुसरो के दुःख देखकर ईनक़ो आनंद आता हैं।

दोस्तों हमारे देश में प्राचीन काल से ही ज्योतिष शास्त्र का अनन्य महत्त्व रहा है। क्यों की दोस्तों हमारे प्राचीन समय में ना तो टेलीविजन थे और ना ही सेटलाइट्स ईसके बावजूद भी हमारे ऋषि मुनि किसी भी शुभ या अशुभ घटना घटित होने से पहले ही ज्ञात करते थे। 

ज्योतिष शास्त्र का जीतना विकास हमारे देश में प्राचीन काल से हुआ है अन्य किसी भी देश में नहीं हुआ है। लेकिन अब ईस समय बहुत सारे पाश्चात्य देशों में ईसका प्रसार काफी तेजी से हो रहा है और वह सारा ज्ञान हमारे प्राचीन ग्रंथों के माध्यम से ही वे प्राप्त कर रहे हैं।

कहने का तात्पर्य यह है की हमारे ऋषि मुनियों ने भुत, भविष्य और वर्तमान के प्रति ऐसे महत्वपूर्ण संकेत बताये है जो आज के इस विज्ञान युग को भी पिछे छोड सकते हैं। 

दोस्तों कीतने मजे की बात है जो ग्रह अंतरीक्ष में होते हैं उन सभी ग्रहों का पुर्ण प्रभाव मानव के संपुर्ण जीवन पर कितने प्रभावी रूप से पड़ता हैं सभी ग्रह तो अंतरीक्ष में गोचर करते हैं लेकिन उन प्रत्येक ग्रह के गोचर से संबंधित घटना हमारा जीवन पुर्ण रूप से बदल देती हैं।

तो दोस्तों अब हम आपको हाथों के विभिन्न रंग और हाथों की त्वचा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानने की कोशिश करेंगे।

दोस्तों हाथों के अन्य लक्षण के साथ साथ हाथों का रंग भी भविष्यवाणी करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता हैं। जब भी आप किसी व्यक्ति के हाथों का रंग का देखना चाहते हैं तो उस व्यक्ति के को छुएं नहीं क्यों की अगर आप हाथों को पकड़ते हैं तो हाथों का रंग बदल हकता है ईसीके कारण जब भी आप किसी व्यक्ति के हाथों का रंग देखना चाहते हैं तो थोडा दुर से ही देखें।

तो दोस्तों चलीए सबसे पहले हाथों के रंग के बारे में बात करते हैं।

लाल रंग के हाथ:-

ऐसे हाथ वाले व्यक्ति शिघ्र क्रोधीत होते हैं।यह भविष्य की सोच ना रखने वाले होते हैं। ईनके विचारों में अशुद्धता होती हैं। छोटी छोटी बातों पर झगडा करने को तैयार रहते हैं। ईनकी विचारशक्ती कम होती हैं।ये दुसरों पर विश्वास नहीं करते हैं।

अती लाल हाथ:-

ऐसे व्यक्ति अती शिघ्रकोपी होते हैं, ईनके बोल दूसरों के लिए बाणों से कम नहीं होते हैं। ईन पर विश्वास कम रखा जाता हैं। अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए अपने नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी ये धोका दे सकते हैं। ऐसे लोगों में निंद कम आना, मानसिक संतुलन का बिगड़ना, जैसी बिमारीयां उत्पन्न हो सकती हैं।

गुलाबी हाथ:-

ऐसे हाथ वाले व्यक्ति उच्च विचार वाले, तथा शुद्ध मन के होते हैं।

परोपकार करने में तत्पर, और दुसरों का भला करने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में पुर्ण रूप से सफल होते हैं तथा ईनका पारिवारिक जीवन भी सुखदाई होता हैं। यें जीवन में ऊंचाईयों को प्राप्त करने में सफल होते हैं।

पिला हाथ:-

ऐसे हाथ वाले व्यक्ति उदास, तथा मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। वे सदा आलस्य और चिडचीडे होते हैं। उनमें आत्मविश्वास की कमी होती हैं। किसी भी कार्य करने में सहजता से सफल नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीने के लिए दुसरो के सहारे की आवश्यकता होती हैं।

तों दोस्तों यह थी हाथों के रंग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें अब हम हथेली से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण बातें आपको बतायेंगे।

आंकुचीत हथेली:-

ऐसे हथेली वाले व्यक्ति कमजोर , स्वार्थी, दुसरों का बुरा सोचने वाले , तथा विश्वास के पात्र नहीं होते हैं।

चौडी हथेली:-

ऐसे हथेली वाले व्यक्ति इरादों के पक्के, और थोडा कठोर होते हैं इनमें आत्मविश्वास खुब होता हैं । अपने दिएं डरें वचन को पूरा करते हैं।ईन पर आंख बंद करके विश्वास किया जा सकता हैं।

अती चौड़ी हथेली:-

ऐसे व्यक्ति सोच समझकर निर्णय लेने वाले होते हैं क्यों की ये ज्यादा सोचते हैं। ईनकी मानसिकता स्थीर नहीं होती हैं।

ये एक बार में बहुत सारे कार्य करने की कोशिश करते हैं लेकिन उसमें से एक भी कार्य पूर्ण करने में सफल नहीं होते हैं

समचौरस हथेली:-

ऐसे हथेली वाले व्यक्ति शांत मन के, दयालु, तथा परोपकारी होते हैं।ये अपने दम पर हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं

यह परीश्रम करने वाले तथा दुसरो का भला करने की कोशिश करते हैं। 

दोस्तों हमारी त्वचा भी कयी प्रकार के संकेत हमें देती हैं तो अब हम जानते हैं की त्वचा का भविष्यफल में क्या महत्व है।

1) रूखी सूखी त्वचा:-

ऐसे त्वचा वाले व्यक्ति सदा रोगी मानसिक रूप से कमजोर,तथा दुसरों पर निर्भर रहते हैं। जो भी ईनको काम करने के लिए कहा जायगा वह जरूर करेंगे । ये सदैव परेशान दिखते हैं।ईनको ज्यादा कष्ट उठाना पड़ता हैं।

2) रूखी त्वचा:-

 ऐसे व्यक्ति भी प्राय: अस्वस्थ नजर आते हैं।ईन व्यक्ति की मानसिकता दुर्बल होती हैं। पथरी के रोगों का सामना ईनको करना पड़ सकता हैं।

चिकनी त्वचा:-

 ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान, ईश्वर भक्ति करने वाले, मधुर वाणी बोलने वाले होते हैं। यह अपने जीवन को सफल बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं तथा इसमें सफल भी होते हैं।

दोस्तों हाथों के अन्य लक्षण के साथ साथ हाथों का रंग भी भविष्यवाणी करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता हैं। जब भी आप किसी व्यक्ति के हाथों का रंग का देखना चाहते हैं तो उस व्यक्ति के को छुएं नहीं क्यों की अगर आप हाथों को पकड़ते हैं तो हाथों का रंग बदल हकता है ईसीके कारण जब भी आप किसी व्यक्ति के हाथों का रंग देखना चाहते हैं तो थोडा दुर से ही देखें।