वजन बढ़ाने के जबरदस्त उपाय

Vajan-badhane-ke-upaay


 दोस्तों आज कल की गलत जीवनशैली और गलत आदतों के कारण हमारा शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होता जा रहा है। आज कल के नौजवान भी कमजोर निस्तेज और बिल्कुल बुढों की तरह दिखने लगे हैं। ना उनमें आत्मविश्वास भरा हैं और ना हीं उमंग जीसे भी देखो वह आलस्य से भरा नजर आ रहा है।

आखिर क्यों ईस तरह के लक्षण आज कल के नौजवानों में देखे जा रहें हैं? तों ईसका एक ही महत्वपूर्ण कारण है शारीरिक और मानसिक कमजोरी। आज कल के ईस कंपिटीशन के युग में हमारा ध्यान शरीर की स्वास्थ की बिल्कुल भी नहीं है। हमारे खाने पीने का सोने का ढंग पुर्ण रूप से बदल रहा हैं। और ईसका बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने के कारण हमारा शरीर दिन-ब-दिन कमजोर हो रहा हैं। शरीर कमजोर होने के कारण हमारी इम्यूनिटी लो(low immunity) हों रही हैं और कयी प्रकार की बिमारी मां शरीर को दिमक की तरह खोखला कर रही हैं।

तो दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बतायेंगे जीससे आपकी ईम्युन सिस्टम(immun system) बलवान होगी और शरीर भी स्ट्रॉंग होगा इसके साथ ही आपका घटा हुआ वजन फिर से बढ़ने लगेगा।

 वजन बढ़ाने के कुछ आसान उपाय (Tips to gain weight);-

केला (banana for gain weight):- सुबह खाली पेट दो पके हुए केले ढाईसौ ग्राम दुध के साथ नियमित रूप से लेने से शरीर की कमजोरी दूर होती हैं। और वजन भी बढता है।

 चनों का सेवन (Horse gram for gain weight):- सौ ग्राम चनों को रात को पानी में भिगोकर रखें सुबह ईसका ऐसे ही सेवन करें और उपर से दुध पिएं तो एक दो सप्ताह में हीं आपकी सभी प्रकार की कमजोरी दूर होकर शरीर पुष्ट होगा। 

बादाम - 4-5 बादाम की गिरी रात को एक ग्लास दुध में भीगोकर रखें सुबह ईसका सेवन करें और वह दुध भी पिले इससे भी एक दो सप्ताह में हीं आपकी सारी कमजोरी दूर होगी और शरीर पुष्ट होगा साथ ही इससे आपका दिमाग भी तेज होगा।

 खजुर - 4-5 पिंड खजूर रात को एक ग्लास दुध में भीगोकर रखें सुबह ईसका सेवन करें इससे भी एक दो सप्ताह में ही वजन बढ़ने लगेगा और हर प्रकार की शारीरिक कमजोरी दूर होगी। साथ ही इससे आपके हिमोग्लोबिन की मात्रा भी बढने लगेगी।

 मुंगफली - 50 ग्राम मुंगफली के बिज रात को पानी में भिगोकर रखें सुबह ईसका सेवन करें और उपर से थोडा गुड खाएं तों इससे भी एक दो सप्ताह के भीतर ही आपकी शारीरिक कमजोरी पुर्ण रूप से दूर होगी और हिमोग्लोबिन की मात्रा भी तेजी से बढ़ने लगेगी। मुंगफली के बिजों को गरीब की बादाम भी कहा जाता हैं इसमें वह सभी पोषणतत्व पाएं जाते हैं जो की हमें बादाम में मीलते है। इसीलिए मुंगफली सबके लिए शक्ती का बहुत बढीया स्त्रोत हैं।

उड़द की दाल -  की धुली हुई देसी दाल को रात में दुध में भीगोकर रखें और सुबह ईसका सेवन करें तो इससे हमारे शरीर को प्रर्याप्त रूप में फॉस्फोरस मीलता है और हमारी हड्डीयों का विकास होता हैं। उड़द की दाल में सभी प्रकार की दालों की अपेक्षा अधिक फॉस्फोरस पाया जाता हैं। 

अगर आप उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहते हैं तों इसकी साफ की हुई देशी दाल लेकर ईसका दलीया बनाकर रखें फीर ईस दलीयें को थोडा सा देशी घी डालकर भुन ले जब यह हल्के गुलाबी रंग का हो जाएं तो ईसमे इतना ही शक्कर का चुर्ण डालकर ईसके बिस बिस ग्राम के लड्डू बनाकर रखें इसमें से एक लड्डू नित्य प्रति सुबह एक बार दुध के साथ लेने से आपकी हर प्रकार की कमजोरी दूर होगी। और आपके वज़न में भी काफी वृद्धि होगी।

 भीलावे की गीरी - 10-20 ग्राम भिलावें की गीरी को दुध के साथ सुबह एक बार सेवन करने से शरीर पुष्ट होता हैं। और भुख भी खुलकर लगती हैं। जब आपको अच्छी प्रकार से भुख लगेगी तो समझ लीजिए की आपने खायी हुई हर चीज आपके शरीर को लग रही हैं। अगर आपकी पाचनशक्ति ही ठीक नहीं है तों आप सोना भी खाएंगे तब भी आपका शरीर मजबूत नहीं होगा।

असगंध - साबुत अश्वगंधा ढाई सौ ग्राम लेकर उसे पांचसौ ग्राम गाय कच्चे दूध में रात को भीगोकर रखें सुबह ईसको निकालकर छाया में सुखाएं।जब यह अच्छी तरह से सुख जाएं तो इसको थोड़ा थोड़ा खरल में डालकर महीन चूर्ण बनाकर रखें। यह चुर्ण ढाईसौ ग्राम होगा इसमें फिर बराबर मात्रा में मीश्री का चूर्ण अच्छी तरह से मीलादें और इस पाउडर को बंद डिब्बे में रखें। तो आपके लिए शक्तीशाली दवा तैयार है। इस पावडर में से 3-5 ग्राम पावडर को या फिर अपनी पाचनशक्ति के अनुसार सुबह-शाम दुध के साथ नियमित रूप से सेवन करें तो इससे शरीर कीतना भी कमजोर हो।मसल्स कीतने भी कमजोर हो वह कुछ ही सप्ताह में शक्तीशाली बन जाती हैं। और वजन भी धिरे धिरे बढ़ने लगता है। इस औषधि की यह विशेषता है की एक बार बढा हुआ वजन इसका सेवन बंद करने से भी घटता नहीं है। और शरीर पर भी ईसका कोई साईड इफेक्ट नहीं होता हैं।

 मुग्धपर्णी  - ताजी मुग्धपर्णी और माषपर्णी के मुल सौ सौ ग्राम लेकर उसे पांच घंटे तक दो कीलो पानी में भिगोकर रखें। फीर इसको अच्छी तरह से मसलकर इसका काढा बनाएं जब केवल ढाई सौ ग्राम पानी शेष रहें तब इसमें ढाइसौ ग्राम शक्कर मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। स्वाद के लिए इसमें आप थोडीसी इलायची, तेजपान, डाल सकते हैं। इस औषधि को कांच की बोतल में भरकर कार्क लगाकर सुरक्षित रखें। इसमें से दस दस ग्राम औषधि को सुबह-शाम दुध के साथ खाने से शरीर चाहे कितना भी कमजोर हो। वह सशक्त बनता हैं। और मसल्स भी स्ट्रॉंग होती हैं। मुग्धपर्णी और माशपर्णी को आयुर्वेदा में अनन्य महत्त्व प्राप्त हैं।यह दोनों औषधीयां शक्तीशाली रसायन मानी जाती हैं। हमारे शरीर में प्रतीदिन कयी मसल्स बनती हैं और नष्ट भी होती रहती हैं। ईनकी भरपाई करने के लिए यह दोनों औषधीयां बहुत ही गुणकारी मानी जाती हैं। इससे शरीर में नयी मसल्स बढ़ने लगती हैं जिससे हमारा शरीर सदा उर्जावान और ताकतवर बना रहता हैं।

 सेब - प्रतीदिन दो सेब का सेवन करें इससे शरीर को प्रर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं और शरीर मजबूत होता हैं। साथ ही प्रतीदिन सेब का सेवन करने से चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती हैं। ज्यादा कमजोरी के कारण पिचके हुऐं गाल इसके सेवन से उभर आते हैं। और वजन भी बढ़ने लगता है।

आलु - वजन बढ़ाने के लिए आलुओं का सेवन काफी लाभकारी होता हैं। आलुओं में प्रर्याप्त मात्रा में कॅलरीज पायी जाती हैं। और इसमें ग्लुकोज की मात्रा भी अन्य फलों की अपेक्षा काफी ज्यादा मात्रा में होती हैं। प्रतीदिन दो उबलें हुएं आलुओं का सेवन करने से कुछ ही सप्ताह में वंजन बढता है। कभी कभी यह पेट में गैस उत्पन्न करते हैं। इसीलिए आलुओं का सेवन करने के बाद उपर से थोडा गुड खाएं इससे आलुओं का पाचन सही रूप से होता हैं और पेट में गैस भी नहीं बनती हैं। डायबिटीज़ के रोगीयों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 चिरोंजी - दस ग्राम चिरोंजी के बिजों की गीरी का चूर्ण दूध के साथ नियमित रूप से सुबह-शाम सेवन करने से भी कुछ ही सप्ताह में शरीर की कमजोरी दूर होकर शरीर सशक्त बनता हैं और वजन भी बढ़ने लगता है। इसके गीरी में केल्शिअम की मात्रा भरपूर होती हैं इसके कारण यह हड्डीयों को भी काफी मजबूत करने में सहायक होता हैं।

आपके प्रश्न हमारे उत्तर

दुबले से मोटे केसे हो?

उत्तर - एक ब्रेड लेकर उसपर थोडा सा मख्खन लगाकर रोजाना पांच बादाम के साथ खाने से जल्द ही मोटे हो जाओगे।

 1 महीने में 5 कीलो वजन केसे बढ़ाएं?

उत्तर - अश्वगंधा का सेवन हमारे बताएं गयें  उपरोक्त विधीनुसार रोजाना सुबह-शाम दूध के साथ करने से 1 महीने में बहुत सारा वजन बढ़ेगा।

मुंगफली से वजन केसे बढ़ाएं?

उत्तर - मुंगफली के बिजों को रात को पानी में भिगोकर रखें सुबह थोडे से गुड़ के साथ इसका सेवन करने से आपका वज़न खुब बढ़ेगा।

कौनसे फल खाने से वजन बढ़ता है?

उत्तर - केला, सेब, कंदमूल, आलु खाने से वजन बढ़ता है।

वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर?

उत्तर - पच्चीस ग्राम दूध में भिगोकर सुखाई हुई अश्वगंधा, पच्चीस ग्राम शतावरी, बिस्तर,पच्चीस ग्राम सिंघाड़े, दस ग्राम बढीया खसखस, पांच ग्राम सोंठ इन सभी औषधियों को अलग-अलग कुटकर चुर्ण बनाएं और इसे आपस में मिलाएं। फिर इसमें बराबर मात्रा में मीश्री मीलाकर डिब्बे में सुरक्षित रखें। इसमें से पांच से दस ग्राम चूर्ण को सुबह-शाम दुध के साथ लेने से वजन तेजी से बढ़ने लगता हैं। यह आयुर्वेदिक पाउडर वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही जबरदस्त उपाय है।

तो दोस्तों यह थे कुछ महत्वपूर्ण और आसान घरेलू उपाय ईसे आजमाएं और अपना वजन जरूर बढ़ाएं। अपने सभी मित्रों के साथ इसे शेयर भी करें।