विटामिन 'ए' ( Retinol) की कमी के कारण होने वाले रोग और ईलाज( Symptoms of deficiency of Vitamin A,and tips to increase vitamin A) 

Vitamin-A-fayde-aur-nuksaan-in-hindi


 How to increase vitamin a using home remedies:-विटामिन ए हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं। विटामिन 'ए' को रेटीनाल( Retinol) भी कहा जाता हैं। इसका रंग हल्का पीला होता हैं। यह एक द्रव रूप विटामिन हैं जो ठंडा होने के बाद जमीन सा जाता हैं। इसमें हल्की सी गंध भी होती जो थोड़ी चरपरी सी महसूस होती हैं। यह पानी मे घुलनशील नहीं होता हैं। लेकिन इथेनॉल,तथा क्लोरोफॉर्म आदि में आसानी से घुल जाता हैं।

यह शाकाहार की अपेक्षा मांसाहार में विशेष रूप से पाया जाता हैं। फल, सब्जीयों  में पाया जाने वाला केरोटीन इसी का प्राथमिक रूप हैं जो हमारे यकृत में पाचन होकर विटामिन ए में यानी रेटीनॉल में परिवर्तीत हो जाता हैं। आधुनिक हुई रिसर्च अनुसार हमारे शरीर में लगभग 80% तक विटामिन ए का शोषण होता हैं। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट के साथ lymphatic system के माध्यम से पुरे शरीर में प्रवेश करता हैं। हमारे शरीर में अगर कार्बोहाइड्रेट प्रर्याप्त मात्रा में हैं तो इसका शोषण शरीर में पुर्ण रूप से होता हैं। जीन लोगों को कामला, लिवर संबंधित रोग, या फीर बार बार दस्त आने का रोग हो तो ऐसे व्यक्ति के शरीर में इसकी कमी पाई जाती हैं।

How to Increase vitamin a level in the body:- विटामिन ए हमारे शरीर की शक्ति को बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह जननेन्द्रिय की शक्ति को बढ़ाने वाला तथा कामेच्छा को सदा बनाएं रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में सभी विटामिन्स से बढ़कर कार्य करता हैं। यह आंखों के रेटीना को बल देता हैं इसके कारण हमारी आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद होती हैं। यह हमारे मुख्य अंगों की झील्लीयों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इससे बाहरी और भीतरी घातक जीवाणुओंसे उनकी रक्षा होती हैं।

यह शरीर में पाचक रसों को बढ़ाने में भी मददगार होता हैं। हमारे शरीर में प्रोटिन्स को सही रूप से पाचन करने में इसका योगदान महत्वपूर्ण होता हैं। यह हमारी त्वचा को बाहरी जीवाणुओं के संक्रमण से बचाता है। साथ ही यह बालों के सभी रोग जैसे के बालों का असमय पकना, झड़ जाना आदि में लाभ करता है। साथ ही यह हमारे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है।

विटामिन 'ए' हमारे शरीर को हमेशा जवान बनाएं रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह ब्रेन को ताकत देता हैं जिससे हमारा दिमाग तेजी से कार्य करने में सक्षम हो जाता हैं। और मानसिक तनाव दूर होता हैं।

विटामिन 'ए' की कमी के लक्षण(symptoms of deficiency of vitamin a):-

विटामिन 'ए' हमारे शरीर के मुख्य भाग की श्लैश्मिक झील्लियों पर विशेष रूप से कार्य करता हैं। इसके कारण अगर शरीर में इसका अभाव हो गया है तो इससे आंख, नाक, लिंग,योनी, आंते , फेफड़ें, गुर्दे, मुंह तथा श्वासनलिका आदि में रूक्षता आकर उनमें सुजन हो सकती हैं। और उनमें कीसी तरह का इन्फेक्शन भी होने की संभावना बढ जाती हैं। साथ ही शरीर में इसके अभाव से विभिन्न प्रकार के त्वचा संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैं। साथ ही दांत और मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। बच्चों में अगर इसका अभाव होता हैं तो उनका शारीरिक विकास ठिक से नहीं हो पाता है। तथा उनमें मानसिक कमजोरी, रिकेट्स, बालों की ग्रोथ ठीक तरह से ना होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

विटामिन 'ए' के फायदे(benefits of vitamin a)

सर्दि, जुकाम, ठंड लगकर बुखार आना(cold, catarhh,fever  - इन सभी रोगों में विटामिन 'ए' बहुत ही लाभदायक होता हैं इसके लिए 7000 mcg - 14000 mcg विटामिन ए का सेवन प्रतिदिन करने से सर्दि, जुकाम ठंड लगकर बुखार आना आदि ठीक होता हैं।

दमा श्वास (asthama)- विटामिन 'ए' श्वासनली के झील्लीयों को स्वस्थ रखने में लाभदायक है। इसीलिए दमा,श्वास जैसे रोग इसके सेवन से जल्द ही ठीक होते हैं।

आर्थराइटिस(Arthritis) - आर्थराइटिस से पिडीत व्यक्तीओं के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता हैं। यह आर्थराइटिस की सुजन ठीक करता है।

कील-मुंहासे(Acne and pimples) - विटामिन 'ए' कयी प्रकार के त्वचा रोग दूर करने में मदद करता हैं। साथ ही इससे त्वचा पर होने वाले घातक जीवाणुओं के संक्रमण भी दुर होते हैं। इसके कारण यह कील-मुंहासे ठीक करने में काफी लाभदायक है। मार्केट में इससे बनी क्रीम्स आसानी से मिल जाती हैं।

आंखों के रोग(eye disease) - आंखों के सभी रोग दूर करने में तो यह बड़ा ही महत्वपूर्ण विटामिन माना जाता हैं। इससे आंखों के रेटीना की कार्यक्षमता बढ़ती है।और आंखों की रोशनी तेज होती हैं। यह रतौंधी को दूर करने की सबसे बड़ी औषधि हैं।

विटामिन 'ए' की कमी को पूरा करने के लिए ईन चिजों का सेवन करें(how to increase vitamin a level in the body)

गाजर, गाजर के पत्ते, मुली के पत्ते, सहीजन के पत्तों का साग, पका हुआ पपीता, पालक का सूप, मेथी के पत्ते,बेल के फल, पका हुआ टमाटर , पनीर, घी आदि।

आपके प्रश्न हमारे उत्तर

विटामिन 'ए' के फायदे(benefits of vitamin a):-

उत्तर - विटामिन ए का सही मात्रा में सेवन करने से आंखों के सभी रोग दूर होकर आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। साथ ही यह ईम्युनीटी बढ़ाने के लिए भी लाभदायक है। इससे बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है।

विटामिन 'ए' केप्सुल के फायदे(benefits of vitamin a capsules)?

विटामिन 'ए' के केप्सुल्स का सेवन करने से उपरोक्त रोगों में लाभ मिलता हैं।

विटामिन 'ए' टेबलेट्स के नाम(brand names of vitamin a capsules):-

उत्तर - विटामिन 'ए' केप्सुल्स के रूप में मार्केट में उपलब्ध हैं इसके अलग-अलग कंपनियों के अनुसार अलग-अलग नाम हो सकते हैं। इनमें से सबसे फेमस केप्सुल का नाम एक्वासोल- ए हैं।

विटामिन 'ए' कीससे मिलता हैं(What is sources of vitamin a)?

उत्तर - विटामिन 'ए' मांसाहार, दुध, पका हुआ पपीता, गाजर, मुली के पत्ते, सहीजन के पत्ते, अजवायन के पत्ते आदि में प्रचुर मात्रा में मिलता हैं।